Sunday, 1 February 2015

सामूहिक विवाह में आठवां फेरा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर दिलाया गया

21 नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के मेंबर्स
महाराजा अग्रसैन वेलफेयर ट्रस्ट पंचकुला ने 21  जरूरतमंद कन्याओं की शादियां अग्रवाल भवन पंचकुला में विधि वकत कराई | यह सभी शादियां हिन्दू रीती रिवाज़ के साथ कराई | यह  शादियां गायत्री  परिवार के ब्रिज मोहन गुप्ता की देख रेख में की गई| ट्रस्ट के प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि इस शुभअवसर पर पंचकुला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे | प्रधान बालकृष्ण बंसल ने विधायक को बूका भेंट कर उनका स्वागत किया |  समारोह के आरंभ में विधायक ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा सभी को बधाई दी | ट्रस्ट के जनरल सेक्टरी जगमोहन गर्ग,महासचिव सज्जन जिंदल ने बताया कि  बारात में आए हुए सभी बारातियों को नास्ता भी दिया गया |
तरसेम गर्ग नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए
नास्ते के बाद जोड़ो को विवाह मंडप में बिठाया गया और उनके 8 फेरे कराए गए जिसमे एक फेरा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम  के लिए दिलाया गया | फेरों के बाद सभी आए हुए बारातियों और आए हुए मेहमानो को दोपहर का भोजन कराया गया | इसके साथ साथ विदाई समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रत्ना देवी रूंगटा ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद दे सभी को उनके गुजर बसर का सामान भेंट किया  जिसमे साईकल ,सिलाई मशीन, पाजेबे, कोका, लड़की के सूट,लड़के के सूट, बर्तन का सेट, फोल्डिंग बेड, सिंगार किट, शाल, स्वेटर, 1100 रुपए नकद शगुन, मिठाई का डब्बा, बिस्तर आदि और कईं तरह का सामन भी दिया तथा विदाई पर चाय के नास्ता भी कराया | सभी जोड़े खुशी ख़ुशी अपने बारातियों के साथ विदा हुए इस मोके पर ट्रस्ट पैटर्न मातेराम गोयल,उपप्रधान रामबिलास अग्रवाल, योगराज बंसल, राकेश अग्रवाल,अरुण सिंघल,ब्रिज लाल गर्ग, मेघराज गर्ग, ओमप्रकाश गर्ग, नरेश अग्रवाल, सतप्रकाश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मनीष बंसल, अमित जिंदल, अशोक जिंदल, बाल किशन सिंगला, किशोरी लाल बंसल, संजय रूंगटा, मदन लाल बंसल, बिहारी लाल अग्रवाल, जयकिशन बंसल, एसपी गुप्ता, भारत भूषण बंसल ने सभी जोड़ो को भी आशीर्वाद दिया | गर्ग ने बताया कि  यह ट्रस्ट का सातवां विवाह समारोह कराया गया | ट्रस्ट हर वकत जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है तथा  इसके बाद कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए एक विशाल सम्मलेन करने जा रहा है जिसमे 501 कन्याओं को भी सामनित किया जाएगा |

लायंस क्लब ने 2000 किलो आटा गरीबों को अम्बाला भेजा

पंचकुला के उपायुकत अत्रे जी ने पुरे सामान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
लायंस क्लब पंचकुला सिटी  ने अम्बाला के लिए 2000  किलो कनक के आटे की थैलियां भेजी | यह थैलियां वहां के गरीबों में बांटी जायेगी | एक मुठी अनाज का नारा लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नरिंदर गोयल ने लगाया जिसके तहत डिस्ट्रिक्ट जोन के तक़रीबन 80  लायंस क्लब भिन भिन शहरों से अम्बाला में आटे की थैलियां लेकर पहुंचेगें | तक़रीबन 60  के करीब आटे के ट्रक पहुंचेगें | यह क्लब हर साल की तरह गरीबों में बांटते है | आज इस मोके पर पंचकुला के उपायुकत अत्रे जी ने पुरे सामान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्होंने ने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन लायंस क्लब शहर में बड़े सतर पर कर रहा है में उनको बधाई का पातर समझता हूँ | इस मोके पर जोन चेयरमैन तरसेम गर्ग, प्रेजिडेंट डी पी दत्ताना, सेक्टरी पुनीत गुप्ता, केशियर जीवन जिंदल, आर सी गुप्ता, नरेंदर सिंगला, सुभाष गोयल गुलशन गोयल, शिमला से स्पेशल जोन चेयरमैन डॉक्टर राजेश चांनना थे |