Monday, 18 May 2015

शुगर, हीमोग्लोबिन का कराए निशुलक लैब टेस्ट - तरसेम गर्ग

आज महाराजा अग्रसैन चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर और थेओन फाउंडेशन और पंचकुला एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी  की तरफ से सेक्टर 7 पंचकुला कम्युनिटी सेंटर में फ्री मेडिकल चेकअप कर फ्री लैब  टेस्ट किए गए जिसमे शुगर, हीमोग्लोबिन, किडनी तथा अन्य दो लैब टेस्ट भी किए | इस लैब के ट्रस्टी प्रेस सचिव तरसेम गर्ग ने बताया कि पिछले साल इस आधुनिक लैब को खोला गया था जोकि सेक्टर 5 केसी सिनेमा के पीछे है इस लैब में जनता की पहुंच को देखते हुए बहुत कम दामों पर टेस्ट किए जाते है इस लैब का आम जनता को बहुत लाभ मिल रहा है एक तो कम दाम और दूसरा शहर के बीचों बीच स्थापित है | इस लैब की खासयित यह है कि इसमें आधुनिक मशीन, अनुभवी डॉक्टर, साफ सफाई, ऐसी, तथा मरीज़ों के बैठने के लिए पर्यापत जगह है | इस मोके पर प्रधान बालकृष्ण बंसल, सज्जन जिंदल,डॉक्टर एसके छाबड़ा, प्रोफेसर गुरिंदर सिंह,लाजपत राय बंसल,  रामबिलास अग्रवाल, एमएल सचदेवा, विजय पॉल, सोमनाथ दीवान, योगराज बंसल, मुकेश गर्ग, किशोरी लाल बंसल, उपस्तिथ रहे  बंसल ने कहा कि हम लैब में डॉक्टर कविता गोयल की देखरेख में यह टेस्ट कराते है  आज जिन लोगो के लैब टेस्ट के लिए सैंपल लिए है उनको बुधवार को उनकी रिपोर्ट सौप देंगे ताकि वह अपने इलाज़ करा सके  गर्ग का कहना है कि ट्रस्ट में शुगर, हीमोग्लोबिन के टेस्ट निशुलक किए जाते है और उनका कहना है कि हर रोज़ सैकड़ों मरीज़ यहाँ पर आते है इस लैब में थाइरोड के टेस्ट भी किए जाते है कुल मिलाकर ट्रस्ट जनता को नो लोस्स नो प्रॉफिट पर यह लैब टेस्ट कि सुविधा दे रहा है  |

No comments:

Post a Comment